चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद- arrest
Arrest/ देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी निर्देशन में थाना कोतवाली देवरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउण्ड से 2 अभियुक्तों क्रमशः 1. किशन चौहान पुत्र बिन्देश्वरी चौहान निवासी काशीराम आवास पूरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया 2. संदीप मद्धेशिया पुत्र बबलू गुप्ता सा० हनुमान मंदिर सीसी रोड थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर मय मैंगजीन, 41,800/- रूपया नगद तथा 1 अदद एण्ड्रॉयड फोन एवं 02 अदद की-पैड फोन बरामद किया गया । अभियुक्तगणों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए माल को स्वर्ण व्यवसायी राज वर्मा पुत्र बबलू वर्मा निवासी सीसी रोड थाना कोतवाली जनपद देवरिया को बेचकर नगद पैसा प्राप्त कर लिया जाता था ।
अभियुक्तगण की निशानदेही पर राज वर्मा पुत्र बब्लू वर्मा को उनके घर सीसी रोड देवरिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राज वर्मा से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण किशन चौहान व संदीप मद्धेशिया उपरोक्त द्वारा आभूषण चोरी करके उनको बेच दिया जाता था, जिसे राज वर्मा द्वारा गलाकर परिवर्तित कर दिया जाता था । अभियुक्त राज वर्मा के पास से सफेद धातु के 5 टुकड़े जिनका कुल वजन 1 किलो 22 ग्राम एवं 5 अदद पीले धातु के टुकड़े जिनका कुल वजन 20 ग्राम 13 मि0ग्रा0 है ।
अभियुक्तों के पास से बरामद उक्त माल का मिलान करते पर ज्ञात हुआ कि उक्त बरामद माल थाना कोतवाली जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 299/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 425/2025 धारा 305 बीएनएस, मु0अ0सं0 449/2025 धारा 305,331(4),317(2),317(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 423/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 319/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस से संबंधित है, जिसको कब्जे में लिया गया । इस प्रकार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त पाँचों अभियोगों का सफल अनावरण किया गया ।
अभियुक्तगण किशन चौहान व संदीप मद्धेशिया उपरोक्त के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद होने के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 473/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.किशन चौहान पुत्र बिन्देश्वरी चौहान निवासी काशीराम आवास पूरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2. संदीप मद्धेशिया पुत्र बबलू गुप्ता सा० हनुमान मंदिर सीसी रोड थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3. राज वर्मा पुत्र बबलू वर्मा निवासी सीसी रोड थाना कोतवाली जनपद देवरिया ।
बरामदगी का विवरण
1.) सफेद धातु के 5 टुकड़े जिनका कुल वजन 1 किलो 22 ग्राम
2.) 5 अदद पीले धातु के टुकड़े जिनका कुल वजन 20 ग्राम 13 मि0ग्रा0
3.) 1 अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर मय मैंगजीन
4.) 41,800/- रूपया नगद
5.) 1 अदद एण्ड्रॉयड फोन एवं 2 अदद की-पैड फोन ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 अभिमित कुमार थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2.उ0नि0 अजय कुमार तिवारी थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3.उ0नि0 कुन्दन कुमार पटेल थाना कोतवाली जनपद देवरिया
4.का0 गोलू सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5.का0 आशीष कुमार गौड़ थाना कोतवाली जनपद देवरिया
6.का0 आनन्द यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
