लुट करने वाले 6 लोगों को अवैध हथियार,कैश और मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार – arrest
Arrest/ देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण, 03 अवैध देशी तमंचा 04 जिन्दा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, लूट के 84,360/- रुपये बरामद
दिनांक 23.10.2025 को वादी विवेक कुमार पाण्डेय पुत्र पुनीत कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम महुआडीह टोला रामपुर बनहर पोस्ट करजहा देवरिया द्वारा लिखित तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि मैं सीएचसी संचालक हूं। कलेक्सन का रुपया लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में 03 बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुर्ना नाले के पास से पैसे से भरा बैग छीनकर भाग गये । उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-977/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है ।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर परसिया अहिर चौराहे के पास से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बजाज पल्सर व बुलेट के साथ 06 अभियुक्तों को क्रमशः1. उत्कर्ष पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी मुन्सफ कालोनी वन विभाग के पीछे रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 2. संत यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी मुन्सफ कालोनी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 3. प्रशान्त सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी महुई बुजुर्ग थाना सिकरी गंज जनपद गोरखपुर, 4.राज सिंह उर्फ धोनी पुत्र स्व0 राजेश सिंह निवासी आवास विकास कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, 5.अभिषेक यादव पुत्र अभय चन्द यादव साकिन मुसहरी बाजार विरवतपुर, थाना बिजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार व 6.आशुतोष मल्ल पुत्र अरुण कुमार मल्ल उमानंगर देवरिया एसकेवाई स्कूल के पास थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उत्कर्ष पाण्डेय व अभिषेक यादव के पास से 01-01 अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 01-01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त संत यादव उर्फ दीपक यादव के पास से 01 अवैध देशी तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया एवं उनके पास से लूट के 84360/- रूपये बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा मिलकर सीएचसी संचालक की रेकी करने के उपरान्त उसके साथ लूट की घटना को कारित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद अवैध शस्त्र एवं घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साइकिल एवं लूट के 84360/- रूपये कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
बरामदगी का विवरण
1.लूट के 84360/- रूपये
2. 02 अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. 01 अवैध देशी तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
3. 05 अदद मोंबाईल फोन
4. 01 DELL बैग में वादी मुकदमा की डायरी PRESTIGE
5.घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल बुलेट व पल्सर
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.उत्कर्ष पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी मुन्सफ कालोनी वन विभाग के पीछे रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2.संत यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी मुन्सफ कालोनी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3.प्रशान्त सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी महुई बुजुर्ग थाना सिकरी गंज जनपद गोरखपुर
4.राज सिंह उर्फ धोनी पुत्र स्व0 राजेश सिंह निवासी आवास विकास कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5.अभिषेक यादव पुत्र अभय चन्द यादव साकिन मुसहरी बाजार विरवतपुर, थाना बिजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार
6.आशुतोष मल्ल पुत्र अरुण कुमार मल्ल उमानंगर देवरिया एसकेवाई स्कूल के पास थाना कोतवाली जनपद देवरिया बिहार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 संजय यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3.उ0नि0 रिद्दवन सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
4.उ0नि0 सौरभ सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5.हे0का0 रायसाहब वर्मा थाना कोतवाली जनपद देवरिया
6.का0 विक्रान्त सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
7.का0 आशीष गोड़ थाना कोतवाली जनपद देवरिया
8.का0 कृष्णगोपाल गोड़ थाना कोतवाली जनपद देवरिया
9.का0 आनन्द यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
10.का0 सुनील यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया।

[…] […]