भूसा मशीन में छिपा कर शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा # smuggling
Smuggling – संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान थाना महुआडीह पुलिस द्वारा 1 ट्रैक्टर वाहन से 60 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 1 अंतर्राज्यीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
smuggling/ देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अवैध तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुआडीह पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत धनौती रजडीहा पुल के पास एक ट्रैक्टर को रोककर चेक किया गया । ट्रैक्टर के पीछे लगी भूसा मशीन के अन्दर अवैध शराब की पेटियां पायी गयी । बारिकी से छानबीन करने पर कुल 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब(हरियाणा निर्मित) बरामद करते हुए अभियुक्त दिनेश पुत्र प्रताप सिंह ग्राम बदाना थाना सदर जिला सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । बरामद अवैध शराब व वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना महुआडीह पर मु0अ0सं0-89/2025 धारा- 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
(1) दिनेश पुत्र प्रताप सिंह ग्राम बदाना थाना सदर जिला सोनीपत,हरियाणा
बरामदगी का विवरण
(1) ROYAL GENERAL 09 पेटी
(2) ROYAL STAGE 11 पेटी
(3) MC DOWELLS 40 पेटी
(4) 1 अदद ट्रैक्टर पावर ट्रैक 434DS PLUS मय भूसा बनाने वाली मशीन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 नरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना महुआडीह जनपद देवरिया ।
2.उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना महुआडीह जनपद देवरिया ।
3.का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना महुआडीह जनपद देवरिया ।
